सीएम योगी ने किया “मिशन शक्ति-5.0” का शुभारंभ, गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट में लाइव प्रसारण
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (20/09/2025): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में “मिशन शक्ति-5.0” (Mission Shakti 5.0) का शुभारंभ किया। यह अभियान नारी सुरक्षा (Women Safety), सम्मान और स्वावलंबन (Self-Reliance) को समर्पित है। शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) पुस्तिका का विमोचन भी हुआ।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “मिशन शक्ति नारी गरिमा एवं सशक्तिकरण (Women Empowerment) का प्रतीक है और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।”
गौतम बुद्ध नगर कलेक्ट्रेट सूरजपुर स्थित एनआईसी सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा गया। इस दौरान विधायक दादरी तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, श्रीचंद शर्मा, जिलाधिकारी मेधा रूपम, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।