गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में ‘मिशन शक्ति 5.0’ का सीएम ने किया शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (20/09/2025): श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी नोएडा, सेक्टर 46 ने प्रेस वार्ता कर आगामी रामलीला महोत्सव (Ramleela Festival) की विस्तृत जानकारी साझा की। समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने वाले इस आयोजन में “श्री परिवार रघुवंशी संस्कृति मंच” मुरादाबाद के पंडित कृष्ण स्वामी और उनकी टीम द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंच दो भागों में तैयार होगा। पहला स्टेज 105 फीट लंबा और 18 फीट ऊंचा होगा, जबकि दूसरा स्टेज 140 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा होगा। 26 सितंबर को शाम 4 बजे भव्य राम बारात (Ram Baraat) निकलेगी, जो सेक्टर 46 और आसपास के क्षेत्रों से होते हुए शाम 7 बजे पुनः मैदान पर पहुंचेगी। इसके बाद रात 8 बजे से डांडिया नाइट (Dandiya Night) का आयोजन रोटरी क्लब दिल्ली मयूर विहार के सहयोग से किया जाएगा।

सुरक्षा को लेकर समिति ने खास इंतज़ाम किए हैं। मैदान के चारों ओर 70 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और 80 गार्ड्स व 25 गनर तैनात रहेंगे। आयोजन समिति के सदस्य भी चप्पे-चप्पे पर निगरानी करेंगे।

प्रेस वार्ता में समिति के वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, मुख्य संरक्षक आलोक गुप्ता, महासचिव गिर्राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सुरक्षा प्रमुख सुशील कुमार सिंघल सहित अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समिति ने दावा किया कि इस बार का आयोजन दर्शकों के लिए भव्यता, सांस्कृतिक विविधता और सुरक्षा की दृष्टि से विशेष होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।