लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे किस किरदार में नजर आएंगी

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (19/09/2025): देश की सबसे भव्य और लोकप्रिय लव कुश रामलीला इस वर्ष एक नए अंदाज़ में दर्शकों के सामने आने जा रही है। चर्चित अभिनेत्री पूनम पांडे महाबली रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका में पहली बार मंच पर दिखाई देंगी। उनके साथ अभिनेता आर्य बब्बर रावण का दमदार किरदार निभाएंगे।

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि पूनम पांडे ने इस प्रस्ताव को बड़े उत्साह के साथ स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “यह मेरे जीवन का सपना है जो प्रभु श्रीराम की कृपा से पूरा हो रहा है। इतने विशाल मंच पर हजारों दर्शकों के सामने मंदोदरी को जीवंत करना मेरे लिए बड़ी चुनौती है और मैं इसकी तैयारी में पूरी मेहनत कर रही हूं।”

पूनम पांडे ने कर्मा द जर्नी और जीएसटी: गलती से सिर्फ़ जैसी फिल्मों के साथ-साथ टीवी धारावाहिक सीआईडी में भी अपनी पहचान बनाई है। इस बार वह लाल किला मैदान पर लाइव परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

लाल किला मैदान में यह रामलीला 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। खास तौर पर 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।