Yamuna Authority ने 2500 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त कर ध्वस्त की अवैध कॉलोनियां

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/09/2025): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने मंगलवार को बुलंदशहर जनपद के झाझर और ककोड़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर करीब 250 बीघा अधिसूचित भूमि को कब्जामुक्त कराया। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2500 करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान झाझर स्थित ऐरोनेस्ट कॉलोनाइजर और ककोड़ क्षेत्र में श्री राधा गौरी एनक्लेव व रुद्र प्रॉपर्टीज जैसी अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया।

यह अभियान प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के कड़े निर्देशों और गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम के मार्गदर्शन में विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई में प्राधिकरण के डिप्टी कलेक्टर शिवअवतार सिंह, विशेष कार्याधिकारी अजय कुमार शर्मा, अभिषेक शाही, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी समेत बुलंदशहर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी तथा परियोजना एवं भूलेख से जुड़े कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने साफ किया कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रॉपर्टी खरीदते समय सावधानी बरतें और केवल अधिकृत दस्तावेजों की जांच कर ही सौदा करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध कॉलोनाइज़ेशन पर लगाम कसने और भूमि माफियाओं के खिलाफ कड़ा संदेश देने के रूप में देखी जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।