DUSU Election 2025: ABVP, NSUI और वाम गठबंधन ने जारी किए घोषणापत्र

रंजन अभिषेक, संवाददाता ,टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (15 September 2025): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव 18 सितंबर को होने जा रहे हैं। चुनावी माहौल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और वाम समर्थित SFI-AISA गठबंधन ने अपने-अपने घोषणापत्र जारी कर दिए हैं। सभी छात्र संगठनों ने शिक्षा, सुविधाओं और छात्र कल्याण को केंद्र में रखकर कई वादे किए हैं।

ABVP के वादे:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दावा किया कि उसने घोषणापत्र तैयार करने से पहले 5,000 से ज्यादा छात्रों से सुझाव लिए। संगठन ने शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, खेल और रोजगार को प्राथमिकता में रखा है। ABVP ने छात्रों को सस्ती दरों पर मेट्रो पास उपलब्ध कराने और कैंपस में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देने का वादा किया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने और दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष कदम उठाने की घोषणा की है।

NSUI के वादे:

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने अपने घोषणापत्र में सभी छात्रों को समान इंफ्रास्ट्रक्चर, सस्ती शिक्षा और अधिकारों की गारंटी देने का आश्वासन दिया। NSUI ने दिव्यांग छात्रों को 5,000 रुपये का मासिक भत्ता देने का वादा किया है। संगठन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को खारिज करने का मुद्दा भी उठाया। पूर्वोत्तर और भाषाई अल्पसंख्यक छात्रों के लिए विशेष सहायता प्रणाली की घोषणा की गई है। वहीं, महिला छात्रों के लिए अलग घोषणापत्र जारी कर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दिया गया है। इसमें गर्ल्स हेल्पलाइन, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें और पीरियड्स हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन शुरू करने का वादा किया गया है।

वाम गठबंधन के वादे:

वाम समर्थित SFI-AISA गठबंधन ने अपने घोषणापत्र को “सच्चा छात्र-केंद्रित घोषणा-पत्र” बताया है। गठबंधन ने फीस वृद्धि का विरोध करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति की आलोचना करने की बात कही है। SFI-AISA ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान छुट्टी देने का वादा किया है। इसके अलावा सभी कॉलेजों में आंतरिक शिकायत समितियों का गठन कराने और लैंगिक संवेदनशीलता सेल का चुनाव कराने की पहल करने का आश्वासन दिया है।

अब देखना यह होगा कि छात्रों को लुभाने वाले इन वादों में से किस संगठन पर वोटर्स भरोसा जताते हैं और 18 सितंबर को होने वाले चुनाव में किसे जीत का ताज पहनाते हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।