भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले किसानों का आंदोलन 46 दिन भी जारी
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (13/09/2025): यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़े किसानों का धरना ग्राम रौनीजा पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति (Bhartiya Kisan Union LokShakti) के बैनर तले लगातार 46वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन की अध्यक्षता विजयपाल प्रधान ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज ने नेतृत्व किया।
धरने पर मौजूद पदाधिकारियों ने एक सुर में संकल्प लिया कि जब तक किसानों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि 1 सितंबर को धरना स्थल पर पहुंचे ओएसडी अजय शर्मा और प्रोजेक्ट मैनेजर बीपी सिंह को किसानों द्वारा 15 सितंबर तक का समय दिया गया था। यह समय सोमवार को पूरा हो रहा है, लेकिन किसानों का कहना है कि शासन-प्रशासन ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया। इससे नाराज पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर 15 सितंबर को कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है, जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।
किसानों की प्रमुख मांगों में यमुना एक्सप्रेस-वे का आवासीय प्लॉट, आबादियों का निस्तारण, जिन किसानों ने मुआवजा नहीं उठाया है उन्हें वर्तमान दर से मुआवजा वितरण तथा यमुना एक्सप्रेस-वे व अन्य किसानों को अतिरिक्त मुआवजा शामिल है।
धरना स्थल पर आज टीकम सिंह, प्रदीप भाटी, संजय भाटी, ललित कुमार, मनीष कुमार, रनवीर, शिवचरन, राजन सिंह, महेंद्र सिंह, गज़ब सिंह, धर्मवीर सिंह, सुनिल भाटी, रोबिन सिंह, राहुल भाटी, मनवीर सिंह, हरवीर सिंह, लखपत सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।