Noida: सांई संस्कार अध्ययन केंद्र गढ़ी के नन्हें-मुन्नों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

टेन न्यूज नेटवर्क‌

NOIDA News (12/09/2025): नोएडा सेक्टर-68 स्थित सांई संस्कार अध्ययन केंद्र गढ़ी के प्रांगण में बुधवार को बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural programme) का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें-मुन्नों बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पी.के. मिश्रा (सेवानिवृत्त IAS एवं सदस्य संघ लोक सेवा आयोग) तथा विशिष्ट अतिथि आर.के. शर्मा (समाजसेवी व सचिव, सांई करुणा धाम सेक्टर-61 नोएडा), डॉ. एन.के. अंबष्ट (पूर्व निदेशक NIOS एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन, नोएडा लोक मंच शिक्षा समिति), महेश सक्सेना (महासचिव, नोएडा लोक मंच), ओ.पी. पारिख (सदस्य, नोएडा लोक मंच), विभा बंसल (कोषाध्यक्ष, नोएडा लोक मंच), गिरिजा सिंह एवं लीका सक्सेना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शुरुआत में बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सांई भजन और राजस्थानी लोकनृत्य ने सभी का मन मोह लिया। हास्य कविता “यमराज से भेंट” पर दर्शक ठहाकों से गूंज उठे, वहीं “मां” पर कविता ने श्रोताओं को भावुक कर दिया।

मुख्य अतिथि पी.के. मिश्रा ने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रेरित किया और कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही जीवन में सफलता पाई जा सकती है। विशिष्ट अतिथि आर.के. शर्मा ने जानकारी दी कि वह पिछले 15 वर्षों से बच्चों को कॉपी, किताबें और रंग सामग्री वितरित कर रहे हैं तथा आगे भी इस सेवा कार्य को जारी रखेंगे। कार्यक्रम में आज भी उन्होंने और मिश्रा ने बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरित की। विद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और पौधों के साथ गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। जिन बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं, उन्हें सुभाष सिंघल द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें आर.एन. श्रीवास्तव, मुक्ता गुप्ता, मुकुल बाजपेई, आशु सक्सेना, एवं एस.पी. ढाका, ज्योति सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, विनीत सक्सेना, लुबना, अल्का, अरुण ठाकुर, विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी नेगी, उप-प्रधानाचार्या अनीता सक्सेना तथा समस्त विद्यालय स्टाफ शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ। नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।