New Delhi News (11/09/2025): दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ते मलेरिया और डेंगू मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। MCDमें ‘‘आप’’ के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि चार इंजन वाली भाजपा सरकार मौसमी बीमारियों (Malaria, Dengue) की रोकथाम में पूरी तरह फेल साबित हुई है।
एमसीडी की 6 सितंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक मलेरिया के 264 मामले दर्ज हो चुके हैं, जबकि 2021 में 57, 2022 में 49, 2023 में 177 और 2024 में 237 मामले थे। नारंग ने कहा कि जुलाई से फॉगिंग शुरू होने के बावजूद मलेरिया और डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। यह इस बात का सबूत है कि भाजपा के पास कोई ठोस कार्ययोजना (Action Plan) नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को चाहिए कि वह मौसमी बीमारियों से संबंधित रिपोर्ट हर रोज जारी करे ताकि दिल्ली के लोग जागरूक हो सकें और अपने स्तर पर एहतियात बरतें। नारंग ने आरोप लगाया कि भाजपा न तो जनता को शामिल करती है और न ही अधिकारियों को जवाबदेह ठहराती है।
आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को कूड़ाघर बना दिया है। “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” अभियान का नाम बदलकर “दिल्ली में कूड़े को आज़ादी” करना चाहिए। सड़कों पर कूड़े के ढेर और बढ़ते मलेरिया मामलों से साफ है कि भाजपा शासन में हालात बदतर हो गए हैं।
नारंग ने कहा कि भाजपा के पास विधानसभा में 48 सीटें, सात सांसद और एमसीडी में सत्ता होने के बावजूद वह दिल्ली को मलेरिया और डेंगू से मुक्त करने में नाकाम रही है। अब वक्त है कि भाजपा गंभीरता से कदम उठाए और जनता को राहत दे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।