नेपाल संकट पर दिल्ली सरकार सक्रिय, CM ने दोनों राजदूतों से की बातचीत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10/09/2025): नेपाल में उत्पन्न असामान्य परिस्थितियों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव और भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर शर्मा से फोन पर विस्तारपूर्वक बातचीत की। मुख्यमंत्री ने नेपाल में फंसे दिल्लीवासियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी सुरक्षा और शीघ्र वापसी को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार दोनों दूतावासों और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है। सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि नेपाल में फंसे दिल्लीवासी सुरक्षित रहें और उन्हें जल्द से जल्द भारत लाया जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस संबंध में हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।