पंजाब बाढ़ राहत के लिए दिल्ली से “आप” पार्षदों ने भेजा सहयोग

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (10/09/2025): पंजाब में आई भीषण बाढ़ त्रासदी से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली से “आप” के निगम पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर राहत सामग्री भेजने की शुरुआत की है। इस पहल के तहत एमसीडी नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के नेतृत्व में सिविक सेंटर स्थित कार्यालयइ में राहत शिविर का आयोजन किया गया।

आज इस अभियान में सदर बाज़ार विधानसभा अध्यक्ष पूजा मानसिंह, सिटी एसपी ज़ोन वार्ड समिति उपाध्यक्ष और निगम पार्षद पूजा, तथा निगम पार्षद ममता दीपक गुप्ता ने मिलकर पंजाब के लिए राहत सामग्री सेवा दी। राहत सामग्री एकत्र करने और भेजने की इस पहल का मकसद बाढ़ पीड़ित परिवारों को त्वरित सहयोग उपलब्ध कराना है।

अंकुश नारंग ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पंजाब के भाइयों-बहनों के साथ खड़े रहना हम सभी का फर्ज़ है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे राहत सामग्री और हर संभव सहयोग देकर इस सेवा कार्य में भागीदार बनें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।