New Delhi News (08/09/2025): पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में सोमवार सुबह अचानक बुलडोजर एक्शन ने हड़कंप मचा दिया। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) की टीम गोपाल कृष्ण मंदिर के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुंची। कार्रवाई के दौरान मंदिर परिसर के बाहर बनी कई दुकानों और ढांचों को गिरा दिया गया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर के बाहर सरकारी जमीन घेरकर उसे मंदिर परिसर में शामिल कर लिया गया था। कब्जाई गई जगह पर करीब 15 दुकानें और एक हॉल बना लिया गया था। DUSIB ने इसे अवैध निर्माण मानते हुए बुलडोजर चलवाया और ढांचों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के समय दिल्ली पुलिस की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रही।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के बाहर बनी इन दुकानों में पशु दवाइयों की दुकानें, चारा बेचने वाले स्टॉल और भवन निर्माण सामग्री से जुड़ा कारोबार किया जा रहा था। यहां से मंदिर समिति किराया भी वसूल रही थी। शिकायत मिलने पर जांच की गई और अवैध निर्माण पाए जाने पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गाजीपुर डेयरी फार्म का यह मंदिर लगभग 50 साल पुराना है और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां पहले से मौजूद हॉल पूजा-पाठ, हवन और सामुदायिक कार्यक्रमों में उपयोग किया जाता था, लेकिन इसके बाहर फैलाए गए अतिक्रमण को अब पूरी तरह हटा दिया गया है। हाल के दिनों में दिल्ली में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।