New Delhi News (07/09/2025): दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में बीएस फाउंडेशन (BS Foundation) द्वारा शनिवार (06 सितंबर) को बागबान (Baghbaan) नामक संगीतमय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम; मुख्य अतिथि के रूप में वीकेएस सूद, राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगम कला ग्रुप; उपस्थित रहे। वहीं इस भव्य कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉक्टर मंजू शर्मा, प्रिंसिपल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, नोएडा; टी. एन. गोविल, सामाजिक कार्यकर्ता; शांतनु मुखर्जी, रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी; महंत राममंगल दास, वरिष्ठ अधिकारी रामरंग अनेजा, परमिंदर चड्ढा, भूपेंद्र एस चावला शामिल हुए।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर नवरत्न फाउंडेशंस के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जय कुमार वैद्यनाथन, ज्योति सक्सेना, त्रिलोक शर्मा, मानसिंह चौहान , संजय बाली, हेमंत शर्मा, अमरजीत अंथक, धर्म चौधरी, मुकेश कुमार, ममता श्रीवास्तव, और रुचिका अग्रवाल शामिल हुए। संगीतमय शाम की इस अद्भुत कार्यक्रम ‘बागबान’ में अतिथि के रूप में सुभाष चंद्र भाटिया, गुरनाम सिंह भाटिया, सिमरत सिंह, पुष्कर न्यूस और रेखा शर्मा शामिल हुई।
‘बागवान’ कार्यक्रम का शानदार संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक एवं प्रस्तोता करुणेश शर्मा ने किया। वहीं इस मौके पर बीएस फाउंडेशन के सलाहकार सौरभ अस्थाना, बीएस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष दीपक नायडू उपस्थिति रहे ।
बीएस फाउंडेशन के संस्थापक डॉ बबीता शर्मा (Dr Babita Sharma) ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से खास बातचीत में कार्यक्रम के बारे में अहम जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि, “इस कार्यक्रम का थीम है BAGHBAAN, यह कार्यक्रम मुख्य रूप से सीनियर सिटीजन को लेकर केंद्रित है। आज के दौर में हमें सबसे ज्यादा जरूरत सीनियर सिटीजन को इंटरटेनमेंट देने की है। इसी कड़ी में हमारा यह छोटा सा प्रयास है।” आगे उन्होंने कहा कि “हम चाहते हैं की BAGHBAAN, जो पूरे घर को संभालते हैं लास्ट में उनको जरूरत होती है खुशियों की। तो यह कोशिश कर रही है बीएस फाउंडेशन की इन गानों के माध्यम से, इन प्रेम के माध्यम से और संगीत के माध्यम से हम सर्कुलेट कर पाए सीनियर सिटीजन के लिए।” आगे उन्होंने कहा कि, कार्यक्रम तो बहुत ही अच्छा चल रहा है। मुझे भी उम्मीद नहीं थी कि इतना अच्छा कार्यक्रम चलेगा। नोएडा और दिल्ली से बहुत सारी ऐसी हस्तियां हैं, जो प्रोग्राम में शामिल हुई हैं। कलाकारों के बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि लगभग इस कार्यक्रम में 20 कलाकार हैं और सभी बहुत अच्छा संगीत प्रस्तुत कर रहे हैं। संगीतकार के रूप में राजेंद्र, सपना और दीपक का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे और भी कलाकार हैं जो कला को प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में भाग ले रहे आर्केस्ट्रा टीम के बारे में कहा कि यह बहुत अच्छा आर्केस्ट्रा है, नीरज गोस्वामी जी का जो म्यूजिक के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

अपनी गायिकी की यात्रा के विषय में बात करते हुए बबीता शर्मा ने कहा कि यह यात्रा बहुत लंबे समय से चल रही है और चलते-चलते यहां तक पहुंची है। सफर बहुत अच्छा होता जा रहा है और आगे बहुत अच्छा होने वाला है ऐसा लग रहा है। म्यूजिक को लेकर आगे बहुत सारे मेरे प्लान है और यंगस्टर्स के लिए बहुत सारे काम करने हैं। शर्मा ने बताया कि हमें नई प्रतिभाओं को लेकर काम करना है।
बातचीत की कड़ी में बबीता शर्मा ने संगीत के कुछ लाइन भी प्रस्तुत किया। उन्होंने संगीत की दो पंक्तियां “अजी रूठ कर कहां जाइयेगा, जहां जाइएगा हमें पाएगा…. ” को गुनगुनाया। वहीं दूसरे गायक जतिंद्र ने गीत “दिल क्या करे जब किसी से किसी को प्यार हो जाए…” को मधुर आवाज में गाया।
इस शानदार कार्यक्रम के आयोजन में शिरोमणि वेलफेयर फाउंडेशन, नलिनी अस्थाना, सौरभ अस्थाना सहित कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों एवं संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।
गौरतलब है कि बीएस फाउंडेशन के द्वारा यह कार्यक्रम वर्ष 2017 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, इसी कड़ी में 2025 का यह शानदार और भव्य कार्यक्रम ‘बागवान’ नौवां संस्करण रहा।।
Baghbaan Delhi कार्यक्रम में गीतों की वर्षा | BS Foundation Dr Babita Sharma | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।