टिंडर डेट पर पहुंचे युवक के साथ दिल्ली में हुआ बड़ा खेल, उड़ गए होश!

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (06/09/2025): दिल्ली (Delhi) में ऑनलाइन डेटिंग (Online Dating) के नाम पर बड़ा फूड स्कैम (Food Scam) सामने आया है। एक शख्स ने दावा किया कि टिंडर (Tinder) पर मैच होने के बाद उसे कड़कड़डूमा (Karkardooma) स्थित एक कैफ़े में बुलाया गया, जहां महज़ कुछ खाने-पीने की चीज़ों के लिए उससे 50 हज़ार रुपये से ज़्यादा का बिल वसूला गया।

पीड़ित शख्स ने बताया कि कैफ़े स्टाफ ने मेन्यू तक ढंग से नहीं दिखाया और लगातार महंगी डिशेज़ ऑर्डर करने का दबाव बनाया। खाने के बाद जब बिल थमाया गया तो उसकी आँखें फटी रह गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा—“यह पूरा सेटअप एक स्कैम है, जहां डेटिंग ऐप्स के ज़रिये लोगों को फंसाकर लूटा जा रहा है।”

यह मामला उस समय चर्चा में आया जब युवक ने चेतावनी दी कि किसी भी अनजान कैफ़े में जाने से पहले उसकी रिव्यू और साख ज़रूर चेक करें। खासतौर पर मेट्रो स्टेशनों के आसपास स्थित ऐसे कैफ़े में सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने चिंता जताई और प्रशासन से ऐसे ठग कैफ़े पर सख़्त कार्रवाई की मांग की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।