दिल्ली में सेवा पखवाड़ा: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 75 नई सेवाएं समर्पित

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (03/09/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में राजधानी की जनता को 75 नई सेवाओं और योजनाओं का तोहफा दिया जाएगा, जिनमें विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कई लंबित कार्यों की शुरुआत शामिल होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के उस तप, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना को नमन है, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित किया है। सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जनसेवा की उस भावना को और मजबूत करना है, जो समाज के हर वर्ग तक सुविधाएँ पहुँचाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार 150 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन करेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और व्यापक बनाया जाएगा। साथ ही 5 नए बड़े अस्पतालों का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे राजधानी में बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा, “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” अभियान के अंतर्गत सघन स्वच्छता ड्राइव चलाया जाएगा। इसी अवधि में शिक्षा, आवास, परिवहन और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएँ भी जनता को समर्पित की जाएँगी, जिससे राजधानी में बुनियादी ढाँचे और सार्वजनिक सुविधाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।