दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के ऊपर, क्या बोले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव?
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (01/09/2025): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में बढ़ते बाढ़ संकट को लेकर भाजपा की हरियाणा और दिल्ली सरकारों पर तीखा हमला बोला है। यादव ने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी अचानक छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है, लेकिन रेखा गुप्ता सरकार पूरी तरह से लापरवाह दिखाई दे रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगले 72 घंटों में भारी बारिश होती है तो हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं। साथ ही आरोप लगाया कि न तो हरियाणा सरकार ने पानी छोड़ने से पहले दिल्ली को भरोसे में लिया और न ही दिल्ली सरकार ने कोई ठोस कदम उठाया।
यादव ने कहा कि 2023 की तरह इस बार भी प्रशासन संकट आने के बाद ही सक्रिय होगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से मांग की कि तुरंत नावें, राहत सामग्री और स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की जाए, वरना लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।