किसानों और Yamuna Authority के बीच हुई वार्ता: जानें प्राधिकरण ने क्या आश्वासन दिया?

टेन न्यूज नेटवर्क‌

GREATER NOIDA News (01/09/2025): भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) लगातार 34वें दिन किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। सोमवार, 1 सितंबर को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अधिकारियों और धरना दे रहे किसानों के बीच लंबी वार्ता हुई। यह चर्चा दोपहर 12 बजे से शुरू होकर करीब 3:30 बजे तक चली।

यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) की ओर से अजय शर्मा (ओएसडी), बीपी सिंह (प्रोजेक्ट मैनेजर), सुभाष चन्द्र (प्रोजेक्ट मैनेजर), विषेश (जेई), एसीपी जेवर और कोतवाल रबूपुरा बैठक में मौजूद रहे। किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर अधिकारियों से विस्तार से बातचीत की।

बैठक के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों को 15 सितंबर तक का समय दिया और आश्वासन दिया कि इस अवधि से पहले उनकी अधिकतर समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।

धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज ने किया। इस मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारी और किसान नेता ओमवीर सिंह भाटी, उदयभान, प्रताप नागर, अहमद खां, नरसिंह पाल मीणा, अशोक तोमर, गज़ब सिंह, महेंद्र सिंह और सगीर खां समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान किसानों ने जेबीएम यूनिवर्सिटी द्वारा किए जा रहे जल दोहन (Groundwater Extraction) का मुद्दा भी उठाया। इस पर अधिकारियों ने कार्रवाई कर जल दोहन रोकने का आश्वासन दिया।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।