New Delhi News (31/08/2025): दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र से शनिवार देर रात खिड़की एक्सटेंशन इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां 19 वर्षीय विवेक और 21 वर्षीय अमन पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में विवेक की मौत हो गई जबकि अमन गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। दोनों युवक सेलेक्ट सिटी मॉल के पास स्थित रेस्टोरेंट में काम करते थे। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 29 अगस्त की रात करीब 2:08 बजे हुई। PCR कॉल पर सूचना मिली कि दो युवक सड़क पर खून से लथपथ पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। अमन की हालत नाजुक बनी हुई है। इस बीच 2:25 बजे एक और PCR कॉल में जानकारी मिली कि चार युवक हाथों पर खून के धब्बों के साथ JD ब्लॉक के पास लूटपाट कर रहे हैं।
पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि विवेक और अमन पर हमला करने वाले वही चार आरोपी थे, जिन्होंने बाद में लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल चारों आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
मृतक विवेक मूल रूप से आगरा का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ खिड़की एक्सटेंशन में रहता था। वह ‘पॉट पॉट’ नामक रेस्टोरेंट में नौकरी करता था। उसके पिता गार्ड की नौकरी करते हैं। वहीं घायल अमन गुप्ता कॉलोनी का रहने वाला है और ‘टेबल स्पून’ रेस्टोरेंट में काम करता है। उसके पिता का निधन हो चुका है और परिवार की जिम्मेदारी उसी पर है।
घटना के बाद मृतक विवेक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि हमलावरों ने मामूली विवाद में बेटे की जान ले ली और उनका सहारा छीन लिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी मॉल से पीछा करते हुए उनकी गली तक आए और फिर हमला कर दिया। वे पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।