बड़ी खबर: Air India की फ्लाइट में आग की खबर से मचा हड़कंप!, आपात लैंडिंग

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (31/08/2025): दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2913 को रविवार को उस समय आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, जब उड़ान भरने के तुरंत बाद कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए क्रू ने इंजन बंद कर दिया और विमान को तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर सुरक्षित उतारा गया।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट ने 31 अगस्त की सुबह दिल्ली से उड़ान भरी थी, लेकिन इंजन से जुड़ी तकनीकी समस्या सामने आते ही विमान को वापस लौटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पायलटों ने बेहद सतर्कता और मानक प्रक्रियाओं के अनुसार कार्रवाई की, जिसके चलते किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।

कंपनी ने बताया कि विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है और विशेषज्ञ इंजीनियरिंग टीम इंजन की जांच कर रही है। वहीं, यात्रियों को बिना किसी असुविधा के गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तुरंत वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। सभी यात्रियों को दिल्ली से इंदौर रवाना करने की तैयारी चल रही है।

इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर थोड़े समय के लिए हड़कंप का माहौल जरूर बना, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। यात्रियों ने राहत की सांस ली कि पायलटों और क्रू ने समय रहते सही कदम उठाए और किसी भी तरह की बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। फिलहाल, डीजीसीए इस मामले की जांच कर रहा है और विमान के इंजन में आग लगने के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।