मेट्रो किराए में 50% छूट की मांग पर सड़क पर उतरे छात्र, ‘‘आप’’ नेताओं ने दिया समर्थन

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28/08/2025): दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस की सड़कों पर गुरुवार को छात्रों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जब आम आदमी पार्टी की छात्र विंग एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एसैप) ने मेट्रो किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ और छात्रों को 50% छूट देने की मांग को लेकर जोरदार मार्च निकाला।

इस मार्च में ‘‘आप’’ के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक संजीव झा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी डीयू की छात्रा रही हैं, इसलिए उनसे उम्मीद है कि वे छात्रों की समस्याओं को समझेंगी और उनकी मांग को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के ज्यादातर छात्र बाहर से आते हैं और बढ़ा हुआ मेट्रो किराया उनके लिए भारी बोझ है।

वहीं ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एसैप छात्र हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग कॉलेजों और कैंपस में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि छात्रों की आवाज को और बुलंद किया जा सके। त्रिपाठी ने कहा, “छात्र राजनीति को केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे छात्र कल्याण की राजनीति में बदलने का समय आ गया है।”

मार्च एसओएल से शुरू होकर लॉ फैकल्टी तक पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सरकार से मेट्रो किराए में छूट देने की मांग दोहराई। माहौल में जोश और नारों की गूंज ने साफ कर दिया कि यह मुद्दा छात्रों के बीच कितना गंभीर है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।