New Delhi News (28/08/2025): ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (पंजी.) ने केंद्र और राज्य सरकारों से पैसेंजर बसों में सामान ढुलाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र कपूर ने चेतावनी दी कि यदि इस अवैध प्रथा पर समय रहते रोक नहीं लगी तो वैध परिवहन उद्योग का अस्तित्व ही संकट में पड़ जाएगा।
संस्था का कहना है कि पैसेंजर बसों में माल ढुलाई से न केवल जीएसटी चोरी होती है, बल्कि प्रतिबंधित और मादक पदार्थों की तस्करी भी बड़े पैमाने पर हो रही है। साथ ही यात्रियों की जान को भी खतरा बढ़ रहा है क्योंकि बसों पर लोडिंग से आग लगने और दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
राजेन्द्र कपूर ने बताया कि ट्रकों के लिए वैध पार्किंग की समस्या और पार्किंग माफिया की वसूली भी इसी कारण बढ़ी है। उन्होंने कहा कि “यात्रियों की सुरक्षा और वैध परिवहन उद्योग से जुड़े लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी बचाने के लिए यह आवश्यक है कि सरकार तुरंत पैसेंजर बसों में माल ढुलाई पर बैन लगाए और अवैध पार्किंग व माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।”
एसोसिएशन ने जीएसटी विभाग, परिवहन अधिकारियों और यातायात पुलिस से भी अपील की है कि वे मिलकर इस अवैध धंधे को रोकें ताकि सरकार के राजस्व की हानि और यात्रियों की सुरक्षा से होने वाला समझौता बंद हो सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।