ED रेड पर सौरभ भारद्वाज का बड़ा हमला: “मेरे बयान को बदला गया, अफसर का लैपटॉप जब्त होना चाहिए”

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (27/08/2025): आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके खिलाफ झूठा केस गढ़ा जा रहा है। आज बुधवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि “ईडी ने 13 ठिकानों पर छापे की बात कही, लेकिन वे ठिकाने कहां हैं? मुझे भी दिखा दो मेरे 13 ठिकाने। यह देश के लोकतंत्र के साथ नंगा नाच है।”

भावुक अंदाज़ में भारद्वाज ने बताया कि उनकी बेटी की PTM के दौरान अध्यापिका ने कहा कि बच्ची मानती है कि “फेम कुछ नहीं है, सब कुछ पैसा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी अधिकारियों की कार्रवाई से समाज और परिवार में गलत संदेश जा रहा है।

पूर्व मंत्री ने दावा किया कि असिस्टेंट डायरेक्टर मयंक अरोड़ा के लैपटॉप में उनका पहला स्टेटमेंट दर्ज है, लेकिन उसमें बाद में हेरफेर की गई। उन्होंने मांग की कि “उस लैपटॉप को सीज किया जाए और फॉरेंसिक जांच कराई जाए, तभी सच्चाई सामने आएगी।”

उन्होंने कहा कि “किसी ईमानदार इंसान को यह क्रेडिट तक नहीं लेने दिया जा रहा कि वो भ्रष्टाचार से परे है। यह एजेंसी पूरी तरह से साजिश का हिस्सा बन चुकी है।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।