New Delhi News (26/08/2025): दिल्ली के द्वारका जिले के मोहन गार्डन स्थित सिद्धात्री एंक्लेव में मंगलवार को चार मंजिला इमारत की छत गिरने से दो लोग घायल हो गए। मकान जर्जर होने के कारण हुई इस दुर्घटना में एक शख्स का हाथ फ्रैक्चर हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
गौरतलब है कि इसी महीने 15 अगस्त को भारी बारिश के चलते हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह शरीफ पट्टे शाह में एक कमरे की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की थी। लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली में इमारतों की जर्जर हालत लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अगले चार दिनों तक सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रहेगी। 26 अगस्त को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी में इस दौरान पूर्वी हवाएं 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जो 30 किमी प्रति घंटे तक तेज हो सकती हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।