New Delhi News (26/08/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय से इलेक्ट्रिक बस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाना और परिवहन व्यवस्था को पर्यावरण अनुकूल दिशा में आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि पूरे परिवहन क्षेत्र को इलेक्ट्रिक पर लाया जाए और इसी कड़ी में यह नई सेवा शुरू की गई है।

कार्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार की ईवी बसों को सरदार पटेल स्कूल से जोड़ा गया है, जो बच्चों को स्कूल से उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाएंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये प्रदूषण मुक्त बसें लो-फ्लोर हैं और इनमें एयर कंडीशनिंग की सुविधा भी है, जिससे बच्चे सहज और आरामदायक सफर का अनुभव करेंगे। उन्होंने इसे दिल्ली के विकास और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक “मील का पत्थर” करार दिया।

उन्होंने कहा कि विद्यालय कि इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य, प्रबंधन और समर्पित अध्यापक गण विशेष प्रशंसा के पात्र हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश हरित भारत, स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। हमारी सरकार शीघ्र ही सभी स्कूलों में ग्रीन प्रतियोगिताए शुरू करेगी, ताकि हर बच्चा प्रकृति, स्वच्छता और सतत विकास को अपने जीवन का हिस्सा बना सके। साथ ही विद्यालयों को इलेक्ट्रिक बस सेवा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।