New Delhi News (26/08/2025): आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजीव झा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री विवाद और सौरभ भारद्वाज पर हुई ईडी छापेमारी को जोड़ते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद जब यह चर्चा पूरे देश में तेज़ हुई कि प्रधानमंत्री अपनी डिग्री क्यों नहीं दिखा रहे, तभी जनता का ध्यान भटकाने के लिए ईडी को आगे कर दिया गया।
झा ने कहा, “अगर डिग्री है तो दिखा दीजिए, नहीं है तो बता दीजिए। केवल डिग्री दिखाने की बात हो रही है, कोई किडनी मांग तो नहीं रहे। प्रधानमंत्री की डिग्री न दिखाना हर भारतीय के लिए अपमान है।” उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एक “फर्जी रेड” करवा कर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को घेरने की कोशिश की है, जबकि जिस अवधि का मामला बताया जा रहा है, उस समय भारद्वाज मंत्री थे ही नहीं।
उन्होंने कहा कि ईडी अब जनता का भरोसा खो चुकी है और सुप्रीम कोर्ट तक कह चुका है कि एजेंसी का राजनीतिक दुरुपयोग हो रहा है। “ईडी को प्रधानमंत्री ने राजनीतिक औजार बना दिया है। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी छोड़कर एक पार्टी का काम कर रहे हैं। इससे उनके अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा हो रहा है,” संजीव झा ने आरोप लगाया।
आप नेता ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं से भाजपा डरती है, इसीलिए ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। “हमारे सभी नेता आपकी फर्जी जांच झेलकर जेल से बाहर आए हैं। सत्येंद्र जैन तक पर तीन साल बाद क्लोज़र रिपोर्ट देनी पड़ी। यह खेल जो भाजपा खेल रही है, वह खुद उन्हीं पर भारी पड़ेगा,” उन्होंने चेतावनी दी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।