‘कूड़े से आज़ादी’ कैंपेन पर उठा सवाल: एमसीडी कमिश्नर ने मानी खामियां

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (21/08/2025): दिल्ली में चलाए जा रहे “कूड़े से आज़ादी” अभियान पर विपक्ष ने कड़ा सवाल उठाया है। एमसीडी नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि यह अभियान सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित है, जबकि ज़मीनी हकीकत बिल्कुल अलग है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को हुई एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी बैठक में यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। सभी पार्षदों ने स्वीकार किया कि सेंट्रल ज़ोन समेत कई इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हैं। यहां तक कि एमसीडी कमिश्नर ने भी माना कि कई ज़ोन में गंभीर समस्या बनी हुई है।

कमिश्नर ने बैठक में यह भी कहा कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए करीब 3500 करोड़ रुपये की ज़रूरत है, लेकिन एमसीडी के पास फिलहाल इतने संसाधन नहीं हैं। हैरानी की बात यह रही कि भाजपा पार्षदों ने भी इस तथ्य को स्वीकार किया कि शहर में जगह-जगह कूड़ा जमा है।

अंकुश नारंग ने सवाल उठाया कि दिल्ली में भाजपा की चार-चार इंजन की सरकार होने के बावजूद एमसीडी केंद्र से पैसा क्यों नहीं मांग पा रही है। उन्होंने कहा कि “केंद्र से आर्थिक मदद लेकर सफाई व्यवस्था में सुधार करना चाहिए, वरना ‘कूड़े से आज़ादी’ अभियान महज़ एक दिखावा बनकर रह जाएगा।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।