आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार का नेतृत्व करें : शिक्षामंत्री का IIT दिल्ली छात्रों से आह्वान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (17 August 2025): केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का दौरा किया और यहां स्नातक, स्नातकोत्तर व शोधार्थी छात्रों, नवोन्मेषकों तथा शोधकर्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. वीनीत जोशी, आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंजन बनर्जी तथा शिक्षा मंत्रालय एवं आईआईटी दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन का उल्लेख करते हुए आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह समय भारत को ‘समृद्ध भारत 2047’ की दिशा में ले जाने के लिए सामूहिक प्रयासों और नवाचारों को बढ़ावा देने का सुनहरा अवसर है।

शिक्षामंत्री ने छात्रों से उनके सपनों, शोध कार्यों और तकनीकी चुनौतियों पर चर्चा की और उन्हें नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के हर क्षेत्र में सफलता पाने तक हमें निरंतर परिश्रम और नए विचारों पर काम करते रहना होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार भारत के नवोन्मेषकों और शोधकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए उज्ज्वल भविष्य गढ़ा जा सके और भारत को वैश्विक समाधान केंद्र बनाया जा सके।

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने विश्वास जताया कि युवाओं की प्रतिभा , दृढ़ निश्चय और आत्मनिर्भरता का संकल्प भारत की तकनीकी और आर्थिक संप्रभुता को सशक्त करेगा। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मजबूत समर्थन और युवाशक्ति की ऊर्जा से भारत नवाचार, तकनीक और उद्यमिता के नए आयाम गढ़ेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि वे शीघ्र ही संस्थान का पुनः दौरा करेंगे और छात्रों द्वारा विकसित किए जा रहे नवाचारों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. वीनीत जोशी ने भी प्रधानमंत्री के संदेश को दोहराया और कहा कि विभाग उच्च शिक्षा संस्थानों को नवाचार बढ़ाने, शोध क्षमता मजबूत करने और राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान ढूँढने में हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईआईटी दिल्ली अपने छात्रों और शिक्षकों के माध्यम से वैश्विक महत्व की तकनीकें और समाधान विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।