कालकाजी में नीम का पेड़ गिरा, बाइक सवार की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (14/08/2025): राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हुई लगातार बारिश के कारण कालकाजी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे लगा एक नीम का पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में एक बाइक और एक कार आ गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि कार को भी काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कार में कितने लोग सवार थे और कितने घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब लगातार हो रही बारिश के बीच पेड़ जड़ों से उखड़कर सड़क पर आ गिरा। बाइक सवार की मौके पर ही बाइक समेत दबकर मौत हो गई । कार में मौजूद लोग के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि वाहन के ऊपर गिरने से उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम में पुराने और कमजोर पेड़ों की छंटाई और जांच समय पर की जाए, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।