पैसों के झगड़े में तड़तड़ाईं गोलियां, कैसे बची युवक की जान?

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (13/08/2025): शाहदरा की गीता कॉलोनी देर रात गोलियों की आवाज़ से गूंज उठी, लेकिन किस्मत से एक युवक की जान बच गई। मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है, जो पहले कहासुनी में और फिर गोलियों की बरसात में बदल गया।

पुलिस के मुताबिक, ओल्ड अर्जुन नगर, जगतपुरी निवासी शिवम शर्मा का कुंदन नगर में रहने वाले शीतल और उसके पति सोनू से पैसों को लेकर विवाद था। दिन में जगतपुरी रेड लाइट के पास तीखी बहस के बाद रात करीब 10:30 बजे शिवम अपने दोस्त जतिन नागपाल के साथ ताज एन्क्लेव पहुंचा, जहां पहले से घात लगाए बैठे शादाब, हर्षु और रमन ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि झगड़े के दौरान शादाब ने शिवम पर दो गोलियां चलाईं, लेकिन वह झुककर किसी तरह बच निकला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर 307 आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दिलचस्प यह है कि शिकायतकर्ता खुद भी पहले हत्या के प्रयास के केस में आरोपी रह चुका है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।