कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में राजीव प्रताप रूडी की बड़ी जीत, सभी दलों को धन्यवाद
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (13/08/2025): दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव पद के चुनाव में बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बड़ी जीत दर्ज की है। रूडी ने 100 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की और इस सफलता को अपने पूरे पैनल की सामूहिक मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि अगर इस अंतर को 1000 से गुणा किया जाए तो यह 1 लाख वोटों के बराबर हो जाता है। रूडी ने बीजेपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी और निर्दलीय सांसदों के सहयोग का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी पार्टियों के नेताओं ने इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई।
रूडी ने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे पैनल की जीत है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं के लोग एक साथ आए और टीम भावना से काम किया। उन्होंने इसे पिछले दो दशकों की मेहनत का फल बताते हुए अपने सांसद मित्रों और सहयोगियों को विशेष धन्यवाद दिया। रूडी के मुताबिक, यह नतीजा इस बात का सबूत है कि जब अलग-अलग दलों के नेता एकजुट होकर काम करते हैं, तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।