जब बिहार विकसित होगा, तभी भारत प्रगति करेगा: IPS विकास वैभव | बिहार @2047 विजन एनक्लेव

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (26 दिसंबर 2024): दिल्ली के भारत मंडपम में “लेट्स इंस्पायर बिहार,आइए मिल कर प्रेरित करे बिहार और बिहार @2047 विज़न कॉन्क्लेव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव जी थे। साथ ही, बिहार की कई प्रमुख हस्तियां, जैसे सांसद मनोज तिवारी, कवि शंभु शिखर, और कई नवोदित उद्यमी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

आईपीएस विकास वैभव ने टेन न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि उनका सपना एक ऐसे बिहार का निर्माण करना है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के लिए किसी को बाहर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि “लेट्स इंस्पायर बिहार” अभियान की शुरुआत 2021 में की गई थी। यह अभियान जाति, संप्रदाय, और लिंगभेद जैसी धारणाओं से ऊपर उठकर बिहारवासियों को एकजुट करने का प्रयास कर रहा है। आज लाखों लोग इस अभियान से जुड़े हुए हैं और एक विकसित बिहार का सपना देख रहे हैं।

इस कॉन्क्लेव में विकास वैभव ने विशेष अपील की कि जो बिहारवासी अब तक इस अभियान से नहीं जुड़े हैं, वे भी जुड़कर अपने गांव और विद्यालयों में योगदान दें। वर्तमान में इस अभियान के तहत बिहार में लगभग 350 शिक्षा केंद्र संचालित हो रहे हैं और 350 से अधिक स्टार्टअप इस अभियान के साथ जुड़कर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि 2028 तक हर जिले में कम से कम 5 स्टार्टअप स्थापित किए जा सकेंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

विकास वैभव ने कहा, “हम उस बिहार से आते हैं, जहां कभी दुनिया भर से लोग पढ़ने आते थे। जब लोग जागरूक होंगे, तो हम पुनः उस गौरवशाली बिहार को लौटा सकते हैं।”

2047 तक विकसित बिहार का सपना केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक मजबूत दृष्टिकोण है, जो शिक्षा, समता, और उद्यमिता पर आधारित है। यह आंदोलन उन सभी बिहारवासियों को एक मंच प्रदान करता है, जो बिहार की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं। सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से इस अभियान से जुड़कर लोग अपने राज्य को सशक्त और आत्मनिर्भर बना सकते हैं। जब बिहार विकसित होगा, तो भारत के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जाएगा।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।