गर्भ संस्कार कार्यशाला: भावी माताओं को मिला वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का संगम

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (10 August 2025): सेक्टर 26 रेजिडेंट्स वेलफेयर एंड कल्चरल सोसाइटी, सेक्टर 26, नोएडा द्वारा रविवार सुबह गंगोत्री हॉल, ई-1, सेक्टर 26 में एक विशेष गर्भ संस्कार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य भावी माता-पिता को यह समझाना था कि संतान के स्वास्थ्य, बुद्धिमत्ता और संस्कारों की नींव गर्भावस्था के दौरान ही रखी जाती है। कार्यक्रम में पारंपरिक वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के संगम से गर्भस्थ शिशु के संपूर्ण विकास पर चर्चा हुई। उदाहरण स्वरूप, प्राचीन कथाओं में वर्णित अभिमन्यु का गर्भ में चक्रव्यूह सीखना और प्रह्लाद का राक्षस कुल में जन्म लेकर भी भक्त बनना, गर्भ संस्कार की शक्ति को दर्शाते हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि मां का खानपान, विचार, भावनाएं, तनाव और जीवनशैली का सीधा असर गर्भ में पल रहे शिशु के शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक विकास पर पड़ता है। धूमपान, अल्कोहल, अत्यधिक कैफीन और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव शिशु के मस्तिष्क विकास को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

कार्यशाला में इंदौर से आए वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन और गर्भ संस्कार विशेषज्ञ डॉ. अनिल गर्ग ने वैज्ञानिक शोधों के आधार पर गर्भ संस्कार के सिद्धांत समझाए, वहीं वरिष्ठ हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन एवं गर्भ संस्कार विशेषज्ञ डॉ. सीमा गर्ग ने भावी माताओं को यह बताया कि कैसे वे अपने गर्भस्थ शिशु को योग्य, प्रतिभाशाली और संस्कारी बना सकती हैं। आयोजन में श्रीअरविंद सोसाइटी नोएडा शाखा, श्रीजी का घर, अग्रवाल मित्र मंडल, राजस्थान कल्याण परिषद, भारत विकास परिषद (स्वर्णिम), परमेश्वरी देवी जानकीवल्लभ दानी चैरिटेबल ट्रस्ट, माहेश्वरी समाज नोएडा और युवा सोशल शक्ति का सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाएं विशेषज्ञों से साझा कीं। इस अवसर पर आयोजक संस्थाओं के सदस्यों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख श्री गुणवंत सिंह कोठरी भी उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।