तिरंगे संग दौड़ी दिल्ली, हज़ारों बच्चों ने शहीदों को किया नमन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10/08/2025): भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में ‘तिरंगा रन’ का आयोजन किया जा गया, जिसमें 7,900 बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर त्यागराज स्टेडियम से वॉर मेमोरियल तक दौड़ लगाई। दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत इस दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यह आयोजन देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने और बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने का संदेश देगा।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान, ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ का हिस्सा है, जिसे 2021 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उसके प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनजागरूकता गतिविधियां तेजी से आयोजित की जा रही हैं, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभियान में हो रही “अभूतपूर्व” भागीदारी पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने एक्स (X) पर लिखा कि #HarGharTiranga भारत के लोगों की गहरी देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अटूट गर्व को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे harghartiranga.com पर अपनी तस्वीरें और सेल्फी साझा करें, ताकि यह जोश और ज्यादा फैल सके।

संस्कृति मंत्रालय ने भी देशभर से मिल रहे उत्साह को सराहा। मंत्रालय के अनुसार, कश्मीर से लक्षद्वीप और गुजरात से सिक्किम तक लोग गर्व से तिरंगा फहरा रहे हैं और अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस बार का स्वतंत्रता दिवस, मंत्रालय के मुताबिक, देश में एकता, गर्व और राष्ट्रीय ध्वज से गहरे जुड़ाव का प्रतीक बनेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।