New Delhi News (09/08/2025): दिल्ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें हत्या के दोषी दो कैदियों की नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना जेल नंबर 8 में सुबह करीब 8:30 बजे हुई, जब कैदी अमित और विनय कुमार बरसाती नाला साफ करते समय उसमें गिर गए। दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों कैदियों को सफाई का कोई आधिकारिक आदेश नहीं दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार संभव है कि एक कैदी पहले नाले में गिरा और दूसरा उसे बचाने के लिए कूदा, लेकिन दोनों ही बाहर नहीं निकल पाए। इस बात की भी जांच हो रही है कि वे खुद वहां गए थे या किसी ने उन्हें वहां भेजा था।
घटना के बाद जेल प्रशासन ने न्यायिक और पुलिस जांच के साथ-साथ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। सुरक्षा में लापरवाही की आशंका को देखते हुए एक उप अधीक्षक, एक सहायक अधीक्षक और एक हवलदार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
इस बीच, जेल प्रशासन घटना के समय के CCTV फुटेज खंगाल रहा है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। इसके अलावा, आसपास मौजूद कैदियों और जेल कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
यह हादसा तिहाड़ जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बिना आदेश के दो कैदी सफाई के लिए वहां कैसे पहुंचे, और क्या सुरक्षा में चूक या अन्य वजह इसके पीछे थी। इन सभी पहलुओं की जांच फिलहाल जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।