रिश्वतखोरी के आरोप में रोहिणी साइबर थाने का सब-इंस्पेक्टर निलंबित

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (07/08/2025): दिल्ली पुलिस Delhi Police) के एक सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहिणी जिले के साइबर थाना में तैनात था और एक व्यापारी से साइबर धोखाधड़ी जांच में गिरफ्तारी से बचाने के एवज में 50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। व्यापारी की शिकायत पर CBI ने जांच की और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। फिलहाल आरोपी एसआई को दिल्ली पुलिस ने निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नवी मुंबई निवासी एक टूर एंड ट्रैवल व्यवसायी ने शिकायत में बताया कि वह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी के साथ कैश मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा हुआ था। इस कंपनी से जुड़े वर्चुअल वॉलेट लॉगिन्स फर्जी नामों पर बनाए गए थे, जिसकी जांच रोहिणी साइबर थाना कर रहा था। मार्च 2025 में आरोपी एसआई उनके घर पहुंचा और जांच से बचाने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। बाद में यह सौदा 14 लाख रुपये में तय हुआ, जिसकी डील मुंबई के एक होटल में की गई।

सीबीआई के मुताबिक, आरोपी एसआई ने हवाला चैनल के माध्यम से रकम ट्रांसफर कराने की योजना बनाई थी। उसने व्यापारी को एक टोकन नंबर और मुंबई स्थित ऑपरेटर का विवरण भी दिया था। यह पूरा ट्रांजैक्शन मुंबई, ईरोड (तमिलनाडु) और दिल्ली के हवाला नेटवर्क से किया जाना था। सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। यह मामला अब पूरी तरह सीबीआई के हाथ में है।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को गंभीरता से लिया है। “X” (पूर्व ट्विटर) हैंडल से जारी बयान में कहा गया कि 5 अगस्त को जब इस गिरफ्तारी की जानकारी मिली, तब तत्काल प्रभाव से सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने कहा है कि आगे की प्रशासनिक कार्रवाई भी जल्द की जाएगी। यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है बल्कि पुलिस तंत्र की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर भी चिंता उत्पन्न करता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।