बड़ी खबर: जम्मू- कश्मीर में CRPF जवानों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 3 शहीद और 15 घायल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Udhampur (07/08/2025): जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब जवानों को ले जा रहा वाहन सड़क से फिसलकर एक नाले में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही राहत व बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के पीछे सड़कों की फिसलन या तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है।

घटना पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Singha) और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह Dr Jitendra Singh) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा और हरसंभव सहायता प्रदान की जाए। यह हादसा सुरक्षाबलों की सेवा के दौरान आने वाले खतरों और चुनौतियों की एक और दुखद याद दिलाता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।