दिल्ली करेगी बदलाव का नेतृत्व: CM रेखा गुप्ता का मास्टर प्लान | NAREDCO

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (03/08/2025): राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद (NAREDCO) द्वारा ताजमहल होटल, नई दिल्ली में आयोजित सेमिनार “सस्टेनेबल डेवलपमेंट इन एनसीटी – ग्रीन भी, ग्रोथ भी” में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान को बिना किसी देरी के लागू करने की घोषणा कर राजधानी के विकास को नया आयाम देने का संकल्प दोहराया।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हम दिल्ली को प्रगति का शहर बनाएंगे—जहां हर घर में सोलर पैनल हो, यमुना स्वच्छ बहे, और हर झुग्गीवासी को पक्का घर मिले। ₹881 करोड़ की केंद्रीय सहायता से हम आधुनिक अस्पतालों, नए स्कूलों, मॉल, गौशालाओं और बायोगैस प्लांट्स का निर्माण करेंगे। नालियों से लेकर बस डिपो तक, हर बुनियादी ढांचे का कायाकल्प होगा।”

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली की हवा को शुद्ध करने के लिए 70 लाख पेड़, 1,000 वॉटर स्प्रिंकलर, 70 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें और स्मोक टावर्स लगाए जा रहे हैं। “हम विकास और पर्यावरण के संतुलन के साथ आगे बढ़ेंगे—दिल्ली अब सिर्फ बदल नहीं रही, वह बदलाव की अगुआ बन रही है,” उन्होंने कहा।

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि नई सरकार ने एक सप्ताह में ही महिला सुरक्षा, रात्रिकालीन कार्य नीति, और स्किल डेवलपमेंट जैसे कई बड़े बदलाव लागू किए हैं। “अब समय आ गया है कि हम स्किलिंग के माध्यम से रोज़गार के नए रास्ते खोलें,” उन्होंने जोड़ा।

सेमिनार में NAREDCO चेयरमैन डॉ. नीरंजन हीरानंदानी ने रियल एस्टेट क्षेत्र की जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि “ग्रीन अब विकल्प नहीं, अनिवार्यता है। स्मार्ट और सतत इन्फ्रास्ट्रक्चर ही भविष्य का रास्ता है।”

NAREDCO दिल्ली के अध्यक्ष हर्षवर्धन बंसल ने कहा कि “दिल्ली जैसे शहर में स्मार्ट ग्रोथ ही एकमात्र रास्ता है।” कार्यक्रम में NAREDCO की दिल्ली चैप्टर की गवर्निंग काउंसिल और सब-कमेटियों की भी घोषणा हुई जो भविष्य की रणनीतियों को लागू करने में भूमिका निभाएंगी।

KNEST, Jaquar, KONE और MT&T जैसी कंपनियों ने ग्रीन टेक्नोलॉजी और टिकाऊ निर्माण समाधान प्रस्तुत किए। सेमिनार में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और “ग्रीन भी, ग्रोथ भी” के संदेश को साझा प्रतिबद्धता में बदला।

NAREDCO ने इस अवसर पर अपने राष्ट्रीय अधिवेशन की भी घोषणा की, जो भविष्य की दिल्ली को सतत और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।