जनकपुरी फ्लाईओवर पर एक महीने के लिए नो एंट्री!, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (02/08/2025): दिल्ली के जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर फ्लाईओवर पर अगले हफ्ते से मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते फ्लाईओवर को एक महीने के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। शिवाजी मार्ग पर उत्तम नगर से तिलक नगर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को फ्लाईओवर से हटाकर स्लिप रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। PWD के साथ समन्वय में ट्रैफिक पुलिस ने इसकी पुष्टि की है और लोगों से इस रूट से बचने की अपील की है।

ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस फ्लाईओवर से रोजाना लाखों लोग यात्रा करते हैं, ऐसे में भीड़ और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। ट्रैफिक साइनेज लगाए जाएंगे और दिशा-निर्देशों का पालन करवाने के लिए जवान मौके पर तैनात रहेंगे।

डीसीपी वेस्ट ट्रैफिक धीरेन्द्र प्रताप (Dhirendra Pratap) ने बताया कि मरम्मत कार्य केवल फ्लाईओवर पर होगा, नीचे के दोनों सड़क मार्ग खुले रहेंगे और ट्रैफिक सामान्य रूप से चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के अलावा मार्शलों की मदद भी ली जाएगी ताकि आवाजाही बाधित न हो और यात्रियों को मार्गदर्शन मिल सके। समय-समय पर स्थिति का मूल्यांकन कर रूट को आवश्यकतानुसार बदला जाएगा।

रिपेयरिंग के दौरान ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात करने और कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग करने की व्यवस्था की है। फ्लाईओवर के बंद रहने से प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों की गति धीमी हो सकती है, इसलिए दिल्लीवासियों से अपील की गई है कि वे धैर्य रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। यह कार्य लोगों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर किया जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।