New Delhi News (02 August 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने सुल्तानपुरी स्थित DUSIB डीडीए फ्लैट्स का निरीक्षण किया और गरीब झुग्गीवासियों के पुनर्वास को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2011 में बने ये फ्लैट्स अरबों रुपये खर्च कर तैयार किए गए थे, जिनका उद्देश्य झुग्गीवासियों को आवास उपलब्ध कराना था, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों की लापरवाही और बदनीयती के कारण ये मकान कभी भी जरूरतमंदों को नहीं दिए गए। नतीजतन, 50,000 फ्लैट्स अब जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं, जिन्हें दोबारा ठीक करने में करोड़ों रुपये का खर्च आएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार हर झुग्गीवासी को छत और सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मकानों के साथ-साथ शौचालय, स्नानघर, सुरक्षा, बच्चों के लिए पार्क, बिजली, पानी और सीवर जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रेखा गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जब तक झुग्गीवासियों को पक्का मकान न मिल जाए, तब तक किसी भी झुग्गी को नहीं तोड़ा जाएगा।
उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने वर्षों तक झुग्गीवासियों को घर देने की कोशिश नहीं की, वे अब राजनीति करने के लिए हंगामा कर रहे हैं। “आपने इन फ्लैट्स को क्यों जर्जर होने दिया? क्या आप इंतजार कर रहे थे कि भाजपा की सरकार आए और गरीबों को मकान दे?” उन्होंने सवाल किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में लगभग 10 लाख लोगों को मकानों की आवश्यकता है, और सरकार जरूरत पड़ने पर 10 लाख मकान बनाने की तैयारी में है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन “हर गरीब को घर” को साकार करने के लिए सरकार के दिन-रात काम करने का भरोसा दिलाया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।