“भारत की अर्थव्यवस्था को मृत कहना राहुल गांधी का मानसिक दिवालियापन”- सांसद प्रवीण खंडेलवाल
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (01/08/2025): चांदनी चौक से सांसद और कैट (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा प्रहार करते हुए उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था को “मृत” कहने के लिए देशद्रोह के स्तर का बयानबाज बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह वक्तव्य 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम, सपनों और आत्मबल का अपमान है।
खंडेलवाल ने कहा, “राहुल गांधी का बयान केवल असावधानी नहीं, बल्कि जानबूझकर भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश है। यह हर व्यापारी, हर महिला उद्यमी, हर किसान और श्रमिक के आत्मबल के विरुद्ध है, जो न्यू इंडिया की मजबूत नींव बना रहे हैं।”
उन्होंने कांग्रेस की हालत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज पार्टी में केवल नाम का ‘I’ ही शेष है जो ‘इंडियन’ दर्शाता है, लेकिन व्यवहार और सोच से कांग्रेस अब भारत की न प्रतिनिधि है, न उसकी भावना से जुड़ी।
प्रवीन खंडेलवाल ने IMF और World Bank जैसे संस्थानों के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत लगातार दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। 2010 में भारत नौवें स्थान पर था, आज वह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। डिजिटल पेमेंट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, एविएशन, FDI और सामाजिक योजनाओं में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ आंकड़े नहीं, यह रोज़गार, आत्मनिर्भरता और आत्मगौरव की गाथा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को देश की विकास गाथा समझ नहीं आती, क्योंकि कांग्रेस स्वयं एक खोए हुए दशक का प्रतीक बन चुकी है। यूपीए शासन के दौरान 2G, कोयला और कॉमनवेल्थ जैसे घोटालों ने भारत की छवि को बर्बाद किया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र की पहचान बनाई है।
ख़त्म करते हुए खंडेलवाल ने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, बल्कि उभरते हुए भारत की धड़कती हुई रग है। जो इसका अपमान करेगा, हम उसे तथ्यों और राष्ट्रभक्ति के साथ जवाब देंगे।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।