New Delhi News (01/08/2025): आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में जलभराव और बढ़ते मलेरिया के मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार दिल्ली में बनी है, तभी से जलभराव को लेकर झूठे दावे किए जाते रहे हैं।
भारद्वाज ने कहा कि “हर बार बड़े-बड़े वादे होते हैं कि दिल्ली में पानी नहीं भरेगा, मगर हकीकत में दिल्ली की सड़कें समंदर बन जाती हैं। सदर बाजार, कनॉट प्लेस और जनपथ जैसे प्रमुख इलाके तक डूब गए, लेकिन भाजपा नेता मीडिया में कहते रहे – ‘पानी नहीं भरा।’”
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जब प्रकृति ने दिखा दिया कि जलभराव हो रहा है, तब भी इनकार किया गया। अब प्रकृति ने मलेरिया के आंकड़ों के जरिए दुनिया को सच्चाई दिखा दी है।” सौरव भारद्वाज ने दावा किया कि इस साल मलेरिया के केस पिछले 10 वर्षों के मुकाबले कहीं ज़्यादा हैं और इसकी पुष्टि केंद्र सरकार के ही आंकड़ों से होती है।
उन्होंने भाजपा सरकार को चेताया कि गवर्नेंस कोई हल्की बात नहीं है और अब समय है कि आरोप-प्रत्यारोप से हटकर मूलभूत समस्याओं पर काम किया जाए। “27 साल की सत्ता के बाद भी अगर आपकी प्राथमिकताएं तय नहीं हैं, तो यह दिल्ली वालों के लिए खतरनाक है,” उन्होंने कहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।