“भगवा आतंक” की पटकथा बेनकाब, मालेगांव केस पर बोले विहिप प्रवक्ता- कांग्रेस मांगे माफ़ी
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (01/08/2025): 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में आए अदालत के हालिया फैसले पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बंसल ने कहा कि इस निर्णय ने कांग्रेस पार्टी के चेहरे से नकाब हटा दिया है और यह साबित कर दिया है कि पार्टी ने देश के संतों, सेना अधिकारियों और समाजसेवियों को षड्यंत्र के तहत झूठे मामलों में फंसाया था।
बंसल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “2009 में अपनी चुनावी वैतरिणी पार करने के चक्कर में कांग्रेस ने ‘भगवा आतंकवाद’ की पटकथा रची, जिसका पटाक्षेप आज हो गया है। अदालत का यह निर्णय कांग्रेस के गाल पर करारा तमाचा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि असली आतंकियों को छोड़कर कांग्रेस ने भगवा ध्वज को कलंकित करने का प्रयास किया और यह राष्ट्रविरोधी कृत्य माफ करने लायक नहीं है।
उन्होंने मांग की कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व देश से माफी मांगे और स्वीकार करे कि पार्टी का “असल धर्म ही आतंकवाद को संरक्षण देना रहा है।” उनके अनुसार, यह फैसला सिर्फ एक कानूनी निर्णय नहीं, बल्कि राजनीतिक साजिश के पर्दाफाश का प्रमाण है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।