“बुलडोज़र तो भेज दिया, पर मदद क्यों नहीं?”- दिल्ली की उजड़ी बस्तियों पर संसद में चर्चा!
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (30/07/2025): दिल्ली में हजारों परिवार एक ही रात में बेघर कर दिए गए। न दिल्ली की स्लम पुनर्वास नीति 2015 मानी गई, न DSUID अधिनियम 2010 का पालन हुआ, और न ही दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश का जिसमें साफ कहा गया है, पुनर्वास के बिना बेदखली नहीं, सम्मान के बिना ध्वस्तीकरण नहीं। फिर भी बगैर किसी पूर्व सूचना के बुलडोज़र चल गए।
जेलरवाला बाग और मद्रासी कैंप जैसे स्थानों पर तो कोर्ट का स्टे ऑर्डर भी था, फिर भी घरों को ज़मींदोज़ कर दिया गया। पीड़ितों को न कोई विकल्प मिला, न कोई सहारा।
लेकिन इस त्रासदी में एक आवाज़ जरूर उठी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी खुद उजड़ी गलियों में पहुंचे, महिलाओं और बच्चों से मिलकर उनका दुख साझा किया। उन्होंने तंत्र की बेरुख़ी पर सीधा सवाल उठाया, “अगर बुलडोज़र इतनी तेजी से भेजा जा सकता है, तो मदद उसी रफ्तार से क्यों नहीं?”
कांग्रेस के लोकसभा व्हिप मणिकम टैगोर ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर संसद में चिंता जताई और कहा कि अब समय आ गया है जब सदन यह सोचने पर मजबूर हो कि हम अपने सबसे गरीब नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि सरकार इस अमानवीय कार्रवाई की जिम्मेदारी ले और तत्काल पुनर्वास सुनिश्चित करे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।