भाकियू लोकशक्ति का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, किसानों ने उठाई मुआवज़ा और जल दोहन की मांग

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Yamuna Expressway News (29/07/2025): भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) से जुड़ी समस्याओं को लेकर आज गांव रौनीजा में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यह धरना ज़ीरो पॉइंट, ग्रेटर नोएडा पर हाल ही में आयोजित महापंचायत में लिए गए निर्णय के तहत शुरू किया गया है। किसानों की प्रमुख मांगों में यमुना एक्सप्रेसवे के आवासीय प्लॉट्स के आवंटन में पारदर्शिता, अतिरिक्त मुआवज़ा भुगतान, जेवर एयरपोर्ट प्रभावितों के पुनर्वास, बैकलीज शिफ्टिंग की समस्या और जल दोहन जैसे गंभीर मुद्दों का समाधान शामिल है।

धरने का नेतृत्व यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह कर रहे हैं। उनके साथ मंच पर राकेंद्र मलिक, सहदेव मलिक, गज़ब सिंह, महेंद्र रावत, श्यौराज गोड, सिब्बू सिंह, मनवीर भाटी, ओमपाल भाटी और टिंकू भाटी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस प्रदर्शन की खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिला मंडल ने भी इसमें भाग लिया। महिलाओं ने नृत्य और गीतों के माध्यम से इस आंदोलन को सांस्कृतिक रूप से सशक्त और भावनात्मक समर्थन प्रदान किया।

धरने पर उपस्थित किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि वह इन जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर तुरंत संज्ञान ले और समाधान सुनिश्चित करे। किसानों का यह आंदोलन अब केवल अधिकारों की मांग नहीं, बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का रूप ले चुका है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।