NOIDA News (27/07/2025): नोएडा में रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा0) परीक्षा 2023 में एक नया मानक स्थापित किया गया, जब जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा खुद मैदान में उतरे और परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सेंटरों पर सघन निरीक्षण किया।

जनपद के 47 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा हो रही है, लेकिन खास बात यह रही कि डीएम ने न केवल व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया बल्कि सेक्टर-25 स्थित सनराइज विले सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-12 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में जाकर कंट्रोल रूम की लाइव निगरानी भी की।

सीसीटीवी स्क्रीन पर हर कमरे की निगरानी करते हुए डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष में न पहुंचे। साथ ही अभ्यर्थियों की एंट्री के समय चेकिंग को और पुख्ता करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि हर परीक्षार्थी को समान अवसर मिले, और कोई भी नकल या अनुचित साधनों से परीक्षा को प्रभावित न कर सके।”
इस दौरान डीपीपी यमुना प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदोरिया सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।