कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: 21 से 23 जुलाई तक ये मार्ग रहेंगे बंद!

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (21/07/2025): कांवड़ यात्रा 2025 के सुचारू आयोजन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 21 जुलाई सुबह 8:00 बजे से 23 जुलाई सुबह 8:00 बजे तक छह प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इस दौरान आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी जारी किए गए हैं।

बंद किए गए मार्ग:

1. जी.टी. रोड – अफसरा बॉर्डर से शाहदरा तक

2. सीमापुरी से अफसरा बॉर्डर

3. आनंद विहार से अफसरा बॉर्डर

4. जी.टी. रोड से विवेक विहार अंडरपास

5. स्वामी दयानंद मार्ग से केशव चौक (जी.टी. रोड की ओर)

6. पुस्ता रोड से शास्त्री पार्क

वैकल्पिक मार्ग:

सीमापुरी से अफसरा बॉर्डर जाने वाले वाहन रोड नं. 56 वाले अंडरपास से जाएं।

आनंद विहार से अफसरा बॉर्डर की ओर जाने के लिए सीमापुरी वाले अंडरपास का प्रयोग करें।

जी.टी. रोड से विवेक विहार की ओर जाने वाले अफसरा बॉर्डर से होते हुए रोड नं. 56 से गुजरें।

स्वामी दयानंद मार्ग से यात्रा करने वालों को विकास मार्ग या NH-9 लेने की सलाह दी गई है।

पुस्ता रोड की ओर जाने वाले NH-9 या रिंग रोड का उपयोग करें।

ट्रैफिक पुलिस की अपील:
जनता से अनुरोध है कि अपनी यात्रा की योजना इन ट्रैफिक निर्देशों के अनुसार बनाएं, धैर्य रखें और अधिकारियों के मार्गदर्शन का पालन करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।