Greater Noida Authority: 200 MM पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, निर्बाध जलापूर्ति
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (17/07/2025): जल आपूर्ति व्यवस्था को अधिक मजबूत एवं टिकाऊ बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग (Water Department) द्वारा 200 mm की नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था (Drinking Water Supply System) को और बेहतर बनाने के लिए 200 MM की नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य सेक्टर नॉलेज पार्क-5, खैरपुर गुर्जर की 6% किसान आबादी, और चौगानपुर गांव की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इस विकास कार्य के पूरा होते ही इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति अधिक सुचारू, स्थायी और निर्बाध हो जाएगी।
वही पाइपलाइन का निर्माण कार्य पूरा होने और इसके सुचारू रूप से चलने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।