दिल्ली में तीसरे दिन भी बम धमकी से हड़कंप, केजरीवाल बोले– “दिल्ली को जंगलराज बना रही BJP”
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (16/07/2025): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह एक बार फिर द्वारका स्थित दो प्रतिष्ठित स्कूलों – सेंट थॉमस और वसंत वैली – को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी सुबह 5:22 बजे भेजी गई थी।
सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। बीते दो दिनों में भी दिल्ली के एक स्कूल और कॉलेज को इसी तरह की धमकी मिल चुकी है।
इस घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और गृह मंत्रालय पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “लगातार तीसरे दिन दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली के लोगों और उनके बच्चों की ना तो गृहमंत्री अमित शाह जी को कोई चिंता है और ना ही उनकी चार-चार इंजन वाली सरकारों को। बीजेपी दिल्ली को जंगलराज बनाने पर तुली है।”
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है और मेल की लोकेशन व स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।