New Delhi News (14/07/2025): दिल्ली के तिलक नगर (Tilak Nagar) इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां दो दोस्तों के बीच हुए झगड़े ने खूनी मोड़ ले लिया। ख्याला इलाके के रहने वाले संदीप (Sandeep) और आरिफ (Aarif) नामक दो दोस्तों ने किसी बात को लेकर आपस में झगड़ते हुए एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों मृतक एक-दूसरे के काफी करीबी दोस्त थे, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि दो अच्छे दोस्तों के बीच इतनी बड़ी दुश्मनी की वजह क्या थी, जो जानलेवा साबित हुई। मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।