दिल्ली (21 दिसंबर 2024): संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान को बाबा साहेब का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की है।
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि यह टिप्पणी देश के दलित, वंचित और उपेक्षित समाज के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने अमित शाह से बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
बसपा ने इस मुद्दे पर 24 दिसंबर 2024 को देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। इस दिन सभी जिला मुख्यालयों पर पूर्णतः शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मायावती ने इसे अंबेडकरवादी समाज के आत्मसम्मान की लड़ाई करार देते हुए सभी से इस आंदोलन में समर्थन देने की अपील की है।
इस मुद्दे पर देशभर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, जबकि विपक्षी दल भी बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब देखना होगा कि इस आंदोलन के बाद सरकार की क्या प्रतिक्रिया होती है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।