कूड़े के ढेर पर सियासत: AAP पार्षदों का जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03 जुलाई 2025): सिविक सेंटर स्थित MCD मुख्यालय राजनीतिक विरोध का केंद्र बन गया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी निगम पार्षद सेंट्रल ज़ोन की बदहाल सफ़ाई व्यवस्था को लेकर मेयर राजा इकबाल सिंह से जवाब मांगने पहुंचे।

हालांकि, पार्षदों को मेयर कार्यालय से ग़ायब मिले, जिससे नाराज़ “आप” पार्षदों ने उनके कार्यालय के बाहर प्रतीकात्मक रूप से कचरा फेंक कर जोरदार प्रदर्शन किया।

“आप” नेताओं का आरोप है कि सेंट्रल ज़ोन की गली-गली में कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे स्थानीय जनता बेहाल है। भाजपा शासित नगर निगम पर निशाना साधते हुए AAP ने कहा, जनता को गंदगी और बीमारी मिल रही है, लेकिन BJP को सिर्फ कुर्सी की चिंता है।

नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि “आप पार्टी हर गली की आवाज़ बनेगी और भ्रष्ट व निष्क्रिय व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।